Jan Mudde

No.1 news portal of India

व्यापारी हित सर्वोपरि — योजनाओं का लाभ अंतिम व्यापारी तक पहुँचाना हमारा संकल्प – सौरभ भूषण शर्मा।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी संगठन की ओर से प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों, उद्यमियों एवं स्वरोजगार से जुड़े लोगों के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने तथा उनका लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ, उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने हरिद्वार में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से महत्वपूर्ण एवं सार्थक भेंट कर विस्तृत चर्चा की।इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित , जिला उद्योग अधिकारी उत्तम कुमार तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी तथा जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर संजीव सोलंकी से व्यापारियों एवं उद्यमियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रत्येक व्यापारी, उद्यमी एवं पात्र लाभार्थी तक सरल भाषा में पहुँचाई जाए तथा योजनाओं का लाभ लेने में किसी भी पात्र व्यक्ति को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े। सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि व्यापारी जागरूकता कैंप, विभागीय शिविर एवं विशेष व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की योजनाओं को सीधे व्यापारियों तक पहुँचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों और व्यापारी संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से पात्र लोगों तक पहुँचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि हमारा स्पष्ट प्रयास है कि सरकार की योजनाएँ केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका वास्तविक लाभ धरातल पर व्यापारी एवं उद्यमी समाज तक पहुँचे। प्रत्येक पात्र व्यापारी को यह जानकारी हो कि उसके लिए सरकार की कौन-कौन सी योजनाएँ उपलब्ध हैं और उनका लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया क्या है।
शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार व्यापारियों, उद्यमियों एवं स्वरोजगार से जुड़े लोगों के हित में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रयास रहेगा कि इन योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाई जाए तथा पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ दिलाने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाए।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में व्यापारी संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। सौरभ भूषण शर्मा ने कहा क़ी व्यापारी सशक्त होगा, तभी प्रदेश मजबूत होगा।योजना का लाभ — सही पात्र तक, सही समय पर पहुँचाना हमारा संकल्प है।”

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369