Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की भाजपा के सामाजिक सौहार्द संकल्प धरने पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और सभी राज्य मंत्री,कांग्रेस पर जमकर बरसे सभी नेता।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
आज नगर निगम के सामने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के बैनर तले भाजपा के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं नें कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी क़ी।इस मौक़े पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा नें कहा क़ी कांग्रेस लगातार अपनी हार से बौखला गई है इसीलिए वह खरगे जी का नाम लेकर हल्द्वानी क़ी घटना को तूल दिया जा रहा है।उन्होंने कहा क़ी हल्द्वानी में कांग्रेस की सभा में जातिवाद का कोई संबंध नहीं है । भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प पर कार्य करती है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविन्द्र कटारिया नें आरोप लगाया क़ी बीती 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में सभा समाप्त होने के बाद भारी मात्रा में कूड़ा और गंदगी छोड़ी गई थी। उन्होंने कहा क़ी यदि किसी ईदगाह, गुरुद्वारे या चर्च में कोई राजनीतिक दल सभा करे और वहां अवांछित नारे लगें या गंदगी फैलाई जाए, तो वहां का समाज भी अपने धार्मिक रीति-रिवाजों से उस स्थल की पवित्रता बहाल करेगा। इसे किसी व्यक्ति या समुदाय के विरोध के रूप में देखना कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता है।
कटारिया नें कहा क़ी
क्या उस मंच पर केवल खड़गे जी थे, या कांग्रेस के अन्य सभी समाजों के नेता भी उपस्थित थे?
क्या हवन या सफाई के दौरान किसी ने भी खड़गे जी का नाम लिया या कोई जातिसूचक शब्द कहा।
जब दूर-दूर तक जाति का कोई उल्लेख ही नहीं था, तो कांग्रेस ने इसे जबरन दलित अस्मिता से क्यों जोड़ा? सच्चाई यह है कि लोकसभा चुनाव में “संविधान बदल देंगे, आरक्षण खत्म कर देंगे” का झूठा नैरेटिव चलाने वाली कांग्रेस अब आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए फिर से समाज को बांटने और वैमनस्य फैलाने का षड्यंत्र रच रही है।इस अवसर पर राज्य मंत्री आदेश सैनी,,जिला महामंत्री अक्षय प्रताप, संजय अरोड़ा, प्रवेश प्रिया, जय भगवान,बरखा देवी, बैजन्ति माला, ललित मोहन अग्रवाल,ठाकुर संजय सिंह, हरपाल साथी,राकेश गिरी,राज्य मंत्री आदेश सैनी,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,देवी सिंह राणा,पंडित दिनेश कौशिक,मास्टर सत्यपाल,ऋषिपाल बालियान, ललित अग्रवाल,अमिलाल बाल्मीकि,नीलकंमल,राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति समेत सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369