आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। नवगठित नगर पंचायत पाडली गुर्जर में प्रशासनिक लापरवाही और वित्तीय संकट के चलते व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। आलम यह है कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने से जगह-जगह कूड़े-कचरे के बड़े-बड़े ढेर लग चुके हैं, जिससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां और महामारी फैलने का गंभीर खतरा बन गया है।
नगर पंचायत की इस लगातार अनदेखी से स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश है। प्रशासन की इस बेरुखी से तंग आकर अब जनप्रतिनिधियों ने भी विरोध की राह पकड़ ली है।नगर पंचायत पाडली गुर्जर के सबसे बड़े वार्ड (वार्ड नंबर तीन) के सभासद नदीम ने नगर पंचायत प्रशासन के ढुलमुल रवैये के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र की बदहाल स्थिति से व्यथित होकर सभासद ने सीधे जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा और नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।
सभासद का कहना है किसफाई व्यवस्था ध्वस्त है वार्डों में नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है, जिससे आम जनजीवन नारकीय हो चुका है जगह-जगह गंदगी और कचरे से बीमारियां फैलने का डर सता रहा है, लेकिन बार-बार ध्यान दिलाने के बावजूद अधिकारी मौन साधे हुए हैं।दरअसल
नई बनी इस नगर पंचायत के सामने सबसे बड़ी चुनौती बजट की कमी बनी हुई है। पर्याप्त सरकारी बजट न मिलने के कारण विकास योजनाएं पूरी तरह ठप पड़ी हैं।सफाई कर्मचारियों और आवश्यक संसाधनों का समुचित प्रबंध नहीं हो पा रहा है।
बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए आवश्यक कार्य लटके हुए हैं। सभासद प्रतिनिधिछुट्टन,फ़िरोज़,कय्यूम,शाह हनवाज़,हुसैन,वसीम,इमराना और सईयारा आदि ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का स्पष्ट कहना है कि यदि जॉइंट मजिस्ट्रेट स्तर से शीघ्र ही इस मामले का संज्ञान लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए और सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो क्षेत्रवासी और सभासद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।





More Stories
शिक्षक समाज के निर्माता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नवाचार और समर्पण जरूरी मदन कौशिक।
भारी बरसात से तबाह हुई फसलों के मुआवजे की मांग, उत्तराखंड किसान मोर्चा ने जॉइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन।
झबरेड़ा के सालियर में 150 ग्रामीणों के वोटों पर आपत्ति से गरमाई राजनीति, विधायक वीरेंद्र जाति के साथ एसपी देहात कार्यालय पहुंचे ग्रामीण।