आरिफ नियाज़ी।
रुड़की क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण खेतों और खलिहानों में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है, जिससे किसानों की खड़ी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं। फसलों के इस भारी नुकसान को लेकर किसानों की चिंताएं गहरा गई हैं। इसी संदर्भ में उत्तराखंड किसान मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शासन और प्रशासन का ध्यान किसानों की दुर्दशा की ओर आकर्षित करने के लिए जॉइंट मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा है ।
इस दौरान उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड नें जॉइंट मजिस्ट्रेट को
ज्ञापन सौंपने के दौरान कहा कि पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते किसानों के खेत और खलिहान जलमग्न हो चुके हैं। इस जलभराव के कारण किसानों की खून-पसीने से सींची गई फसलें जलमग्न होकर सड़ चुकी हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है।
गुलशन रोड ने जिला प्रशासन से पुरजोर मांग करते हुए कहा कि किसान पहले से ही प्राकृतिक आपदाओं और बढ़ती लागत की मार झेल रहे हैं। ऐसे में फसलों के तबाह होने के बाद किसानों के पास जीवन-यापन का कोई अन्य साधन नहीं बचा है। जिला प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप करते हुए प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए ताकि उन्हें इस आर्थिक संकट से उभारा जा सके।किसानों की समस्याओं और ज्ञापन को गंभीरता से सुनते हुए जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट ने किसान मोर्चा के नेताओं को आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन किसानों के इस दुख-दर्द में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करने और जल्द से जल्द प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण व सर्वे करवाने का विश्वास दिलाया। जॉइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार होते ही पीड़ित किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में ज़िलाध्यक्ष महकार सिंह,समीर आलम,आकिल हसन,धर्मेंद्र सिंह,आजम,जस्वीर सिंह,सुरेन्द्र सिंह,अमजद और मनववर आदि शामिल रहे।





More Stories
शिक्षक समाज के निर्माता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नवाचार और समर्पण जरूरी मदन कौशिक।
नगर पंचायत पाडली गुर्जर में बजट के अभाव में ठप विकास कार्य, पाड़ली और तेलीवाला में जगह-जगह कूड़े के ढेर से संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा।
झबरेड़ा के सालियर में 150 ग्रामीणों के वोटों पर आपत्ति से गरमाई राजनीति, विधायक वीरेंद्र जाति के साथ एसपी देहात कार्यालय पहुंचे ग्रामीण।