आरिफ नियाज़ी।
रुड़की।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट के प्राचार्य मेराज अहमद नें डायट कार्यालय पहुंचे माध्यमिक शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला का बुके देकर स्वागत किया। वहीं उन्होंने
बताया क़ी सात सितंबर को जिले के सभी विद्यालयों में आयोजित होने वाली आकलन परीक्षा की तैयारी ज़ोरो पर है इसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद तीन बार डायट आ चुके हैँ जिसके लिए हम उनके आभारी है।इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षताओं का आकलन करना और उनकी सीखने की स्थिति का पता लगाना है।साथ ही यह परीक्षा वर्ष 2027 में प्रस्तावित परख आकलन परीक्षकों तैयारी के रूप में भी महत्वपूर्ण होगी। हालांकि डायट में जल भराव से स्थिति बेहद खराब है सभी आने जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है फिलहाल मैराज अहमद नें जलभराव को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम और कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा से भी सम्पर्क किया है वह दिन रात जल भराव क़ी समस्या से निजात पाने में जुटे हुए हैँ।
इस दौरान मैराज अहमद नें बताया कि कक्षा दो के विद्यार्थियों के लिए हिंदी और गणित, कक्षा पांच के लिए हिंदी,गणित एवं पर्यावरण विज्ञान और कक्षा आठ के विद्यार्थियों के लिए हिंदी ,गणित,विज्ञान और सामाजिकविज्ञान विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।मैराज अहमद नें कहा क़ी परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अधिकारियों और शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिया। परीक्षा के दिन विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों और अभिभावकों को उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी।जनपद में कक्षा तीन के 7,896,कक्षा पांच के 9,642 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे । सभी विद्यालयों में एक ही समय पर परीक्षा आयोजित करनी विभाग के लिए बड़ी चुनौती होगी।





More Stories
हरिद्वार मंगलौर हाइवे पर भूमि विवाद के मामले नें पकड़ा तूल,पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, ऊर्जा निगम के सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता का मामला।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे का मुद्दागरमाया,कांग्रेस के नेता उतरेसड़कों पर विधायक वीरेंद्र जात्ति नें कहा दलितों का अपमान नहीं होगा बर्दाश्त।
हज-2027,चयनित हज यात्रियों के लिए दो-स्तरीय मेडिकल फिटनेस जांच अनिवार्य, 15 सितंबर 2026 तक दस्तावेज जमा करने के सख्त निर्देश।