आरिफ़ नियाज़ी।
उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा सीट पर आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनैतिक सरगर्मी अभी से तेज हो गई है। खानपुर के निवर्तमान विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन’ ने आगामी चुनाव की तैयारियों की कमान पूरी मजबूती के साथ संभाल ली है। इसी कड़ी में वह लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से रूबरू हो रहे हैं और ग्रामीणों का समर्थन भी हासिल कर रहे हैं। खानपुर जाने से पूर्व कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन’ और उनकी पत्नी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर उनके भारी समर्थकों नें ज़ोरदार स्वागत किया।
इस मौक़े पर कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन’ ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान खानपुर विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सड़कों का जाल बिछाने से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली-पानी की व्यवस्था सुधारने तक, हर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम किया है।
पूर्व विधायक चैम्पियन और रानी देवयानी ने आगामी चुनावों पर विश्वास जताते हुए कहा क़ी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के भीतर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।उन्होंने कहा क़ी खानपुर क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद उनके साथ पहले भी रहा है लेकिन इस बार भी उन्हें पूरी आशा और उम्मीद हैं क़ी उन्हें जनता का आशीर्वाद हमेशा क़ी तरह मिलता रहेगा.उन्होंने कहा क़ी 2027 में जनप्रतिनिधि के रूप में वह पुनः क्षेत्र की नुमाइंदगी करेंगे और जो भी विकास कार्य शेष रह गए हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।”
इस दौरान रानी देवयानी सिंह ने भी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि खानपुर की जनता उनका परिवार है और वे हमेशा क्षेत्र के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। वह अपने समर्थकों का आभार प्रकट करते हैँ जो बुरे समय में भी उनके साथ खड़े रहे.
इस मौक़े पर वरिष्ठ भाजपा नेता भूरा चेयरमैन, सददू,भाजपा नेता अफ़ज़ाल अली आदि समेत सैंकड़ो लोग मौजूद रहे.





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।