आरिफ नियाज़ी।
देहरादून से अपने गांव भारापुर लौट रहे तेज़ रफ्तार बाइक सवार आशू राइडर्स की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव भारापुर में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशू अपनी नई सुपरबाइक से देहरादून से अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हाईवे पर बाइक की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे से भी अधिक थी। अत्यधिक गति होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और भीषण हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आशू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा हैं क़ी तीन दिन पहले ही 22 लाख की बाइक खरीदी थी।हालांकि आशू को तेज रफ्तार और राइडिंग का बेहद शौक था। उन्होंने महज तीन दिन पहले ही लगभग 22 लाख रुपये की कीमत वाली ‘कावासाकी निंजा’ सुपरबाइक खरीदी थी। वे अपनी इस नई बाइक को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन किसे मालूम था कि रफ्तार का यही जुनून उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।





More Stories
दरगाह हज़रत अब्दुल कुद्दुस गंगोह शरीफ के सज्जादानशी शाह मेहताब कुद्दूसी साबरी उर्फ़ गुड्डु मियां नें मुफ़्ती शमून कासमी और अंतराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलौरी क़ी दास्ताबंदी क़ी।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाजपा के प्रदेश सयोंजक सौरभ भूषण शर्मा ने समाज सेवा में लगी सभी बहनो को दी शुभकामनाऐं।
कलियर शरीफ उर्स में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने तहसीलदार और पुलिस अधिकारियो को किया सम्मानित, पंडाल में कव्वालों ने रात भर बांधा समां