आरिफ नियाज़ी।
कलियर हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक के सालाना उर्स के दौरान कलियर में दूर दूर से ज़ायरीन पहुंचे है, वहीं दरगाह में ज़ायरीन चादर और फूल पेश किए । इस बार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ की ओर से पंडाल में उत्तराखण्ड मदरसा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मुफ़्ती शम्मून कासमी,तहसीलदार युसूफ अली और सी ओ को मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया गया। भाजपा नेता
अनीस गौड़ द्वारा लगाए गए पंडाल में देश के नामचीन कव्वालों ने अपनी जादुई आवाज में एक से बढ़कर एक सूफियाना कलाम पेश कर जायरीनों को झूमने पर मजबूर कर दिया।इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ और अंतराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलौरी ने कहा क़ी विश्व प्रसिद्ध साबिर साहब क़ी दरगाह से देश में आपसी भाईचारे और सौहार्द का सन्देश दिया जाता हैं उन्होंने कहा क़ी साबिर साहब क़ी दरगाह पर आने वाले कभी खाली हाथ नहीं लौटते साबिर क़ी दरगाह पर सभी क़ी मन्नत मुरादे पूरी होती हैँ ।हालांकि पूरी रात पंडाल में “या साबिर” और अकीदत के तराने गूंजते रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





More Stories
रफ़्तार का जानलेवा शौक,देहरादून से लौट रहे यूट्यूबर/राइडर आशु की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत; 3 दिन पहले ही खरीदी थी 22 लाख की सुपरबाइक।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाजपा के प्रदेश सयोंजक सौरभ भूषण शर्मा ने समाज सेवा में लगी सभी बहनो को दी शुभकामनाऐं।
कलियर शरीफ खानकाह महबूबिया चिशतिया निज़ामियां में कराई गई मुल्क. क़ी खुशहाली क़ी दुआएं,देर रात तक सजी कव्वाली क़ी महफिल।