आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तत्वावधान में मंगलौर स्थित गुड़ मंडी प्रांगण में एक विशाल सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे आयोजन स्थल पर श्रमिकों का भारी जनसैलाब और अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत लगभग 700 निर्माण श्रमिकों को दैनिक जीवन और कार्यस्थल पर काम आने वाली विभिन्न महत्वपूर्ण सामग्रियां वितरित की गईं।कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक उपकरण, श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पठन-पाठन सामग्री और स्वास्थ्य व व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने हेतु जरूरी किट भी वितरित क़ी गई ।इस मौक़े पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी विपिन कुमार ने कहा क़ी
”उत्तराखंड सरकार श्रमिकों के कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर पूरी तरह गंभीर है। बोर्ड की कोशिश है कि पंजीकृत श्रमिकों को मानक और उच्च गुणवत्ता का सामान उपलब्ध कराया जाए ताकि वे सुरक्षित वातावरण में काम कर सकें। उन्होंने कहा क़ी रूड़की क्षेत्र में श्रम विभाग के तहत पंजीकृत श्रमिकों की कुल संख्या लगभग 11,000 पहुंच चुकी है। चरणबद्ध तरीके से सभी पात्र एवं पंजीकृत श्रमिकों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देवेंद्र कुमार,कृष्ण पाल, पूर्व प्रधान गजेंद्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि जॉनी पाल, आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रमिकों ने राज्य सरकार और श्रम विभाग की इस पहल का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।