आरिफ नियाज़ी।
पुहाना बिजली घर के अंतर्गत ग्राम शेरपुर, बनारसी, भलस्वागाज, और मोलना गांव में ऊर्जा निगम की छापेमारी से ह्ड़कंप मच गया। इस दौरान ऊर्जा निगम के अधिकारीयों ने विद्युत चोरी के विरुद्ध संघन अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान चारों गांव में कुल 24 बिजली चोर पकड़े गए मौके पर चोरी में प्रयुक्त के केबल उतार कर सील कर दिया गया। चेकिंग के दौरान गांव में हड़कंप मच गया और कई लोग अवैध रूप से पल पर डाली हुई कटिया खींचते नजर आए ।
सभी विद्युत चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने संबंधित कार्यवाही की जा रही है। गठित चेकिंग टीम में उपखंड अधिकारी अंजीव राणा अवर अभियंता श संजीव कुमार, अवर अभियंता वसीम अहमद,श्रीमती मीरा देवी , तथा लाइन स्टाफ शाकिर , आजाद, नमन शहजाद ,फुरकान,अक्षय,नाथी ,मुकेश,करण, बालेश एवं विद्यादत्त आदि सम्मिलित रहे ।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।