आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने और उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से ऊर्जा निगम ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। इसके तहत निगम के उच्चाधिकारी स्वयं क्षेत्र में जाकर जगह-जगह शिविरों का आयोजन करेंगे, जहाँ बिजली से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका मौक़े पर ही निस्तारण किया जाएगा।इसी कड़ी में आज रामनगर स्थित बिजली घर पर ऊर्जा निगम द्वारा एक विशेष समाधान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें 15 समस्याओं का मौक़े पर ही निस्तारण कर दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने उपभोक्ताओं की शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को बुलाकर मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने के कड़े निर्देश दिए।
अधिशासी अभियंता ने स्पष्ट किया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य बिजली बिल, मीटर खराबी, नया कनेक्शन और वोल्टेज जैसी समस्याओं से जूझ रहे उपभोक्ताओं को दफ्तरों के चक्कर काटने से निजात दिलाना है। निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की सीधी मौजूदगी से शिकायतों का समाधान पारदर्शी और त्वरित ढंग से सुनिश्चित किया जा रहा है।इस अवसर पर रामनगर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अनूप सैनी, एस डी ओ ओमपाल सिंह, एस डी ओ पंकज गौतम, अवर अभियंता रोबिन, अवर अभियंता आसिफ,ए ई मीटर मनीश कुमार,सुपरवाइज़र रोबिन काम्बोज आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।





More Stories
विजिलेन्स और ऊर्जा निगम की बिजली चोरी पर बड़ी कार्यवाई, पाड़ली और तांसीपुर में 15 बिजली चोर पकड़े, मचा ह्ड़कंप।
एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत हीमोग्लोबिन जाँच शिविर आयोजित।
भगवानपुर ऊर्जा निगम की टीम ने ग्राम फरकपुर, सिकरोढा और हाल्लूमजरा में पकड़ी चोरी, मचा हड़कंप, आठ के खिलाफ कार्यवाई।