आरिफ नियाज़ी।
’
रूड़की के बिझोली गांव स्थित
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक और क्षेत्र में ‘पर्यावरण मित्र’ के रूप में विख्यात डॉ. अशोक पाल सिंह ने एक बार फिर शिक्षा जगत सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे निरंतर और निस्वार्थ कार्यों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने उन्हें अपने बेहद महत्वाकांक्षी अभियान ‘माझी वसुंधरा’ (मेरी पृथ्वी) से जोड़ा है।
महाराष्ट्र सरकार द्वारा डॉ. अशोक पाल सिंह को इस प्रतिष्ठित अभियान की आधिकारिक सदस्यता प्रदान की गई है, साथ ही उन्हें विशेष प्रमाण-पत्र सौंपकर सम्मानित व बधाई दी गई। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों और स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।
दरअसल ’माझी वसुंधरा’ (मेरी पृथ्वी) महाराष्ट्र सरकार की एक अनूठी पहल है, जो प्रकृति के ‘पंचमहाभूतों’ (पांच मूल तत्वों) के संरक्षण और संवर्धन पर केंद्रित है। डॉ. अशोक पाल सिंह अब इस अभियान के जरिए निम्नलिखित पांच तत्वों की सुरक्षा और जागरूकता के लिए कार्य करेंगे जिसमें भूमि (पृथ्वी): मृदा संरक्षण, वृक्षारोपण और धरती को हरा-भरा बनाना।
जल: जल स्रोतों का जीर्णोद्धार, वर्षा जल संचयन और पानी की बर्बादी रोकना।
वायु: प्रदूषण को कम करना और शुद्ध हवा के लिए वायु गुणवत्ता में सुधार।
अग्नि: सौर ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना व बिजली की बचत।
आकाश: ध्वनि प्रदूषण को कम करना और अंतरिक्ष/पर्यावरण के प्रति समग्र जागरूकता।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर शिक्षक डॉ. अशोक पाल सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा किसी एक राज्य या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘माझी वसुंधरा’ अभियान से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है और वह पंचमहाभूतों के संतुलन को बनाए रखने के लिए जमीनी स्तर पर अपना प्रयास और तेज करेंगे।
उनकी इस सफलता पर शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों, विद्यालय के प्रधानाचार्य और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य और निरंतर पर्यावरण सेवा के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।