आरिफ नियाज़ी।
प्रदेश के राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल के ग्राम इब्राहिमपुर देह और मुंडेट में आयोजित डॉ भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर में जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवास व शौचालय योजना से जुड़े 75 से अधिक आवेदनों का मौके पर ही संज्ञान लिया। कर्णवाल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी व खंड विकास अधिकारी नारसन को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों के आवेदन आज ही ऑनलाइन कर 15 दिन में निस्तारण सुनिश्चित करे। जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने नाली, खड़ंजा, पेंशन व भूमि संबंधी समस्याएं शिविर में रखीं। राज्य मंत्री ने सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर को औपचारिकता ना मानें, हर प्रकरण का समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें कर्णवाल ने कहा, की “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाना है। बहुउद्देशीय शिविर इसी संकल्प का परिणाम हैं, ताकि जनता को एक ही स्थान पर सभी विभागों की सुविधा मिल सके।”
शिविर में मौके पर कई पात्र लाभार्थियों के पेंशन, आयुष्मान कार्ड व छात्रवृत्ति के फॉर्म भरवाए गए। कार्यक्रम में नगर पंचायत रामपुर के अध्यक्ष, सदस्यगण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, भाजपा मण्डल पदाधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस मौक़े पर नगर पंचायत चेयमैंन प्रवेज़ सुल्तान और सभासद नीटू कुमार, खाद्य पूर्ती निरिक्षक एम एस रावत, समाज कल्याण से संध्या शर्मा रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।