आरिफ नियाज़ी।
बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपना रुख बेहद सख्त कर लिया है।भगवानपुर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में पूहाना, सिकरोढा और मानक मजरा गांव में बिजली चोरों के खिलाफ बड़ा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
क्षेत्र में अवैध रूप से आज प्रातः अधिशासी अभियंता (विद्युत वितरण खण्ड, भगवानपुर) के कुशल नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अचानक हुई कार्रवाई से बिजली चोरों में हड़कंप मच गया।विद्युत विभाग की टीम ने सुबह-सुबह ग्राम पूहाना, सिकरोड़ा और मानक माजरा सहित आस-पास के कई क्षेत्रों में औचक छापेमारी की। अभियान के दौरान टीम ने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शनों की बारीकी से जांच की।जिसके चलते 19 लोग बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए जिन पर जुर्माना और केस दर्ज किया जाएगा।
दरअसल कड़ी चेकिंग के दौरान लगभग 19 लोग सीधे मुख्य लाइनों पर अवैध रूप से कटिया डालकर धड़ल्ले से बिजली चोरी कर रहे थे।विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर ही सभी आरोपी उपभोक्ताओं की चेकिंग रिपोर्ट तैयार की। अब इन सभी के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने की अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस बड़े चेकिंग अभियान को अमली जामा पहनाने में विभाग के कई आला अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैद रहे, जिनमें मुख्य रूप से अंजीव कुमार राणा (उपखण्ड अधिकारी, पूहाना, सजल हटवाल उपखण्ड अधिकारी, भगवानपुर,
अवर अभियंता जोनी कुमार, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, विकास कुकरेती, शिवम सैनी, शेर पाल एवं विनीत कुमार आदि शामिल रहे।
भगवानपुर अधिशासी अभियंता श्री तिवारी ने सख्त लहजे में कहा कि अवैध विद्युत चोरी के विरुद्ध यूपीसीएल का यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से पुरजोर अपील की है कि वे किसी भी सूरत में अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली का उपयोग न करें। वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें, अन्यथा पकड़े जाने पर भारी जुर्माने के साथ-साथ जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।