आरिफ नियाज़ी।
रुड़की ऊर्जा निगम के अधिकारी बिजली चोरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए हैं जिसके चलते देहरादून से विजिलेंस टीम भी बिजली चोरी के मामले को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रही है आज ऊर्जा निगम की टीम के साथ-साथ विजिलेंस टीम ने आसफनगर, पाड़ली गुर्जर और तांसीपुर गांव में बिजली चोरी पर छापेमारी की जिसमें आसफनगर में 10 घरों में बिजली चोरी की जा रही थी जबकि पाड़ली गुर्जर में तीन मकान में बिजली चोरी और तांसीपुर गांव में बकाया बिल ना देने पर तीन मकान क़े कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए विजिलेंस की टीम की छापेमारी से गांव में दिनभर हड़कंप मचा रहा लोग अपने आनन फानन में केबल उतातरे नज़र आए।इस दौरान हिमालयन बिजली घर के उपखंड अधिकारी मोहम्मद उस्मान ने बताया कि बिजली चोरी पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह समय पर अपने बिल का भुगतान करें और बिजली चोरी से बचे बिजली चोरी करना बड़ा अपराध है। वहीं अवर अभियंता सुनील कुमार ने भी लोगों से बिजली चोरी ना करने की अपील की है। आज ऊर्जा निगम की छापेमारी में जो टीम शामिल थी उसमें सतर्कता विभाग के सहायक अभियंता धनंजय,सहायक अभियंता विकास कुमार, सहायक अभियंता रोबिन सिंह, अवर अभियंता सपना, अवर अभियंता अनीता,अवर अभियंता अनिल सिंह, पुलिस निरीक्षक मारुत शाह और पुलिस निरीक्षक सरिता शाह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।