आरिफ नियाज़ी।
देहरादून से हरिद्वार पहुंची विजिलेंस की टीम ने जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और सहायक गौरव शर्मा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है ।दोनों को ₹50,000 की रिश्वत लेते ही दबोच लिया गया।
यह कार्रवाई जिला पूर्ति कार्यालय परिसर में ही हुई। इस कार्यवाही से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया।दरअसल जिला पूर्ती अधिकारी श्याम आर्य भगवानपुर से जन जन की सरकार, जन जन क़े द्वार क़े अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर से हरिद्वार लौटे थे जैसे ही वह अपने कार्यालय में पहुंचे तो उन्हें विजिलेन्स ने रगे हाथ दबोच लिया। बताया जा रहा है की एक राशन डीलर से कार्य के बदले उन्होंने रिश्वत मांगी थी। पीड़ित डीलर ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई।
टीम ने जाल बिछाकर ट्रैप सफल बनाया। रिश्वत की रकम भी बरामद हो गई। विजिलेंस अब देर शाम तक दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जीरो टॉलरेंस अभियान जारी है। हरिद्वार में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसता जा रहा।
इससे पहले हरिद्वार के जिला पूर्ति अधिकारी पर भी रिश्वतखोरी के आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें स्थानांतरित किया गया था।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।