आरिफ नियाज़ी।
लंढौरा। विद्युत चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम ने लंढौरा एवं आसपास के क्षेत्रों में सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार सुबह व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक ईंट भट्टे सहित दो दर्जन से अधिक स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
उपखंड अधिकारी गुलशन बुलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि लंढौरा क्षेत्र से लगातार विद्युत चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विभाग की संयुक्त टीम गठित कर सघन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ एक ईंट भट्टे पर भी अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया।

इस कार्रवाई का नेतृत्व उपखंड अधिकारी गुलशन बुलानी ने किया। उनके साथ उपखंड अधिकारी मंगलौर अनुभव सैनी, उपखंड अधिकारी झबरेड़ा मोहम्मद रिजवान, अवर अभियंता देवेंद्र शर्मा, अवर अभियंता अभिषेक, अवर अभियंता नसीम अहमद सहित तीनों उपखंडों का बड़ी संख्या में लाइन स्टाफ मौजूद रहा। टीम ने मौके पर अवैध कनेक्शनों को काटते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
उपखंड अधिकारी गुलशन बुलानी ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय से अपना विद्युत बकाया जमा करें और बिजली चोरी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगी।





More Stories
रुड़की भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता सुशील पैगोवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत।
राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल का बड़ा संकल्प,जब तक धामी फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, तब तक घर नहीं लौटूँगा, घर की दहलीज़ त्याग दी।
इमलीखेड़ा कौशिक पब्लिक स्कूल में ‘लोकसंग्राम’ युवा संसद का समापन,कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने छात्रों को बताया देश का भविष्य।