आरिफ नियाज़ी।
रूड़की में दो दिन पूर्व बसपा नेता एवं रविदास धाम के अध्यक्ष योगेश प्रमुख पर हुए जानलेवा हमले से नाराज़ दलित समाज के सैंकड़ो लोगों ने आज सिविल लाइन्स कोतवाली का घेराव
किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाज़ी की। घेराव की सुचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी सिविल लाइन कोतवालीभीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सोनू लाठी पहुंचे और गुस्साए लोगों को शांत किया।
गुस्साए लोग हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। इस दौरान भीम आर्मी और बसपा के नेताओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान योगेश प्रमुख समर्थक बड़ी संख्या में कोतवाली सिविल लाइन्स पहुंचे थे। इस मौक़े पर भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सोनू लाठी ने कहा की दो दिन पूर्व योगेश प्रमुख पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था जिसकी रिकॉर्डिंग पास लगे सीसी टीवी
कैमरे में भी मौजूद है लेकिन बावजूद इसके अभी तक भी पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है उन्होंने कहा की लोगों में हमलावरों की गिरफ्तारी ना होने से योगेश प्रमुख समर्थको में भारी आक्रोश है उन्होंने चेतावनी दी की यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी ना हुई तो उनके समर्थक आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
इस मौक़े पर एस पी देहात शेखर चंद सुयाल ने कोतवाली पहुंचे लोगों को आश्वासन दिया की फिलहाल दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया की मौक़े से गाडी को भी कब्ज़े में लिया है। एस पी देहात के आश्वासन के बाद सभी लोग कोतवाली से वापस लौट गए।
इस मौक़े पर सोशल मूवमेंट पार्टी के अध्यक्ष रणवीर गौतम, सामाजिक संगठन महासंघ के अध्यक्ष मोदी माल तेघवाल, कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह,नेशनल भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश कटारिया, बृजेश कुमार बसपा नेता सनी कुमार कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।