आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर दिल्ली हाइवे के पास एक रेस्टोरेंट में सूराज कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए स्वराज सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जोशी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू है जिन्होंने उत्तराखंड की जनता को धोखा देने का काम किया है उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हालात बद से बदतर है हर वर्ग के लोग आज परेशान हैँ यह सरकार जनविरोधी है।जोशी यही नहीं रुके उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने हमेशा उत्तराखंड की जनता के वोट तो हासिल किए लेकिन उनके लिए कभी कुछ कार्य नहीं किया। बल्कि जनता को ठगने का काम किया है आज उत्तराखंड की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा की अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले समय में कांग्रेस और भाजपा से इस प्रदेश को मुक्ति ज़रूर मिल जाएगी और सूराज सेवा दल पूरी मज़बूती से उभरकर सामने आएगा।
दरअसल सुराज सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जोशी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने उस समय फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया जब वह देहरादून से दिल्ली जा रहे थे इस दौरान उनके साथ कई गांव के ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।इस मौके पर रमेश जोशी ने जहां बीजेपी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया तो वही उन्होंने कहा कि अब जनता को इन दोनों पार्टियों के खिलाफ आंदोलन करने की ज़रुरत है उन्होंने कहा किसी भी लड़ाई को आंदोलन से ही जीता जाता है जब तक जनता इस प्रदेश के विकास और बेरोजगारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरेगी तब तक यह दोनों पार्टियों के लोग प्रदेश की जनता को गुमराह कर उनके वोट हासिल करते रहेगे।जोशी ने कहा कि आज सबसे बड़ा मुद्दा प्रदेश में बेरोजगारी का है उत्तराखंड के युवाओं ने प्रदेश के गठन के बाद यह उम्मीद जगाई थी कि उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर विकास होगा छोटे-छोटे उद्योग लगेंगे आसानी से नौकरियां मिलेंगी लेकिन इसका उलटा हुआ ना तो किसी को रोजगार मिला ना किसी को नौकरी मिली ना किसी को कोई काम मिला आज लोग बेरोजगार होकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। हर वर्ग के लोग परेशान है महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है चारों ओर अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन पीरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद इंतजार ने किया इस मौके पर शिकारपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद नौशाद टांडा भनेड़ा गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अलीम, अंकित कुमार, प्रवीण कुमार, अनूप कुमार, नितिन कटारिया, नितेश कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।