Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के एक स्कूल में सांसद निधि से निर्मित हॉल का राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और डॉ. कल्पना सैनी ने किया लोकार्पण।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की श्री गांधी महिला शिल्प विद्यालय इंटर कॉलेज में सांसद निधि से निर्मित हॉल का लोकार्पण राज्य सभा सांसद नरेश बंसल और कल्पना सैनी द्वारा किया गया ।

यह हॉल राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की सांसद निधि वर्ष 2023-24 के अंतर्गत लगभग 25 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस निर्माण कार्य में विशेष प्रयास राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी का रहा है।
आज कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यालय प्रबंधन, अध्यापिकाओं तथा छात्राओं ने राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल एवं डॉ. कल्पना सैनी का पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

 

इस अवसर पर डॉ. नरेश बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि महिला शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। यह हॉल विद्यालय की छात्राओं के सर्वांगीण विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि इस हॉल के निर्माण से विद्यालय में शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए, क्योंकि शिक्षित महिला ही सशक्त समाज की नींव रख सकती है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, सभी अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश कौशिक, भाजपा नेता प्रमोद चौधरी, सुशील त्यागी, पंकज नंदा, रोमा सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति ने दोनों सांसदों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस हॉल के निर्माण से विद्यालय को एक नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी, जिससे छात्राओं को बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सकेगा।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369