आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मिया तेज़ हो गई है दिवंगत विधायक हाज़ी सरवत करीम अंसारी के पुत्र मोंटी अंसारी राष्ट्रीय लोकदल को मज़बूत करने और इसी पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैँ हालांकि केंद्र में राष्ट्रीय लोकदल और भाजपा सरकार में गठबंधन है मोंटी अंसारी को पूरी उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा यकीन है की अगर मंगलौर विधानसभा चुनाव की सीट पर उत्तराखण्ड में महागठबंधन होता है तो राष्ट्रीय लोकदल के मंगलौर सीट पर उन्हें ही मौका मिलेगा।
आज मंगलौर पहुँचने पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव(संगठन )त्रिलोक चंद त्यागी का मोंटी अंसारी और उनके सैंकड़ो समर्थको द्वारा ढ़ोल नगाडो और आतिशबाज़ी से ज़ोरदार स्वागत किया गया । इस मौक़े पर राष्ट्रीय लोकदल के नेता त्रिलोक चंद त्यागी ने कहा की उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल को और अधिक मज़बूत किया जाएगा गली गली मोहल्ले में पार्टी मज़बूत होंगी। उन्होंने कहा की दिवंगत प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के विचारो को लेकर यह पार्टी आगे बढ़ रही है चौधरी चरण सिंह सभी वर्गों का बहुत सम्मान करते थे सभी को साथ लेकर चलते थे वह एक आदर्शवादी नेता थे वह एक ईमानदार और चरित्रवान नेता थे जो बोलते थे सच बोलते थेऔर उसे पूरा करते थे.उन्होंने कहा की चौधरी चरण सिंह ने समय के साथ साथ राजनीति को बदला उन्होंने गांव गांव को सड़कों से जोड़ने के काफी प्रयास किए। त्रिलोक चंद त्यागी ने कहा की चौधरी चरण सिंह जब सत्ता में आए तो उन्होंने गांव के विकास पर बड़े पैमाने पर काम किया। त्यागी ने कहा की आज वह मंगलौर में आए है उनकी कोशिश रहेगी की पार्टी उत्तराखंड में मज़बूती से चुनाव लड़े।उन्होंने आह्वान किया की मुसलमान और किसान एक जुट हो जाओ जयंत चौधरी को नेता बनाना है। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की रैली साबित कर देगी की उत्तराखंड में पार्टी कितनी मज़बूत है।इस मौक़े पर खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा की उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल को और अधिक मज़बूत किया जाएगा राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड में नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा की आज युवा वर्ग जयंत चौधरी के साथ पार्टी में शामिल हो रहे है मंगलौर को उत्तराखंड का प्रवेश द्वार कहा जाता है यहीं से उत्तराखंड में पार्टी का आगाज़ हो रहा है। पूरे उत्तराखंड में पार्टी को लेकर आज लोगों में राष्ट्रीय लोकदल को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। बूथ स्तर तक राष्ट्रीय लोकदल को मज़बूत किया जाएगा।इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के नेता उबेदुर्ररहमान उर्फ़ मोंटी अंसारी ने कहा की
उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल को मज़बूत करने का बीड़ा उठाया है जो लगातार जारी रहेगा। मोंटी अंसारी ने कहा की आगामी दो अप्रैल को घर घर से हरजोली जट्ट की रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के विचारों को सुनने के लिए कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
इस मौक़े पर पार्टी के जम्मू एंड कश्मीर के प्रभारी विनय प्रधान, किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महसचिव कृष्णपाल राठी, दलप्रीत कोहली, अमित त्यागी, अभी सिंघल, दीपक अग्रवाल, राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत, प्रदेश अध्यक्ष युवा शैलेन्द्र पंवार, जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी, अशोक बालियान, निशांत सहरावत, राजीव प्रधान, हरपीत लोहान, देवपाल राठी उत्तराखंड किशनपाल राठी, राजेंद्र बालेन्द्र प्रधान, चौधरी देवेंद्र, चौधरी ऋषिपाल, उमेश प्रधान लिब्बरहेड़ी, धर्मेंद्र नेता, जयवर्धन राठी,मोरधवज,सचिन चौधरी, बालेन्द्र, सुधीर कुमार, ज़ुल्फकार अंसारी, आदि बड़ी संख्या में लोकदल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
रुड़की के रहीमपुर में सौंदर्यकरण की आड़ में सरकारी तालाब में ‘अवैध खनन’ का खेल, जॉइंट मजिस्ट्रेट ने रुकवाया काम; जांच के आदेश।
रुड़की भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता सुशील पैगोवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत।
राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल का बड़ा संकल्प,जब तक धामी फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, तब तक घर नहीं लौटूँगा, घर की दहलीज़ त्याग दी।