Jan Mudde

No.1 news portal of India

महिला वंदन अधिनियम के विरोध पर भाजपा नेताओं ने जताई कड़ी आपत्ति महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक कदम का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण– विनय रोहिल्ला

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। आज एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस  में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला गया प्रेस वार्ता  में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला, और मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ विपक्ष की “महिला विरोधी” राजनीति का पर्दाफाश किया।
विपक्ष की नीयत पर उठाए सवाल
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक तकनीकी बहानों, समितियों और खोखली बहसों के माध्यम से महिला आरक्षण को लंबित रखा। उन्होंने प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए पंचायतों में आरक्षण देना आसान था क्योंकि वहां उनका राजनीतिक आधार प्रभावित नहीं होता था, लेकिन संसद के दरवाजे उन्होंने महिलाओं के लिए हमेशा बंद रखे। आज जब उन्हें अपना राजनीतिक आधार खिसकता दिख रहा है, तो वे हताशा में इस ऐतिहासिक कदम का विरोध कर रहे हैं।
तुष्टिकरण और विभाजन की राजनीति का आरोप
राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला ने दस्तावेज़ों का हवाला देते हुए कहा कि विपक्षी दल अपनी हार देख अब समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा:
समाजवादी पार्टी धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक मांग उठाकर महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने की साजिश रच रही है।
टीएमसी (TMC) जैसे दल जो अपने राज्यों में महिलाओं की आवाज को हिंसा से दबाते हैं, वे संसद में लोकतंत्र की बात कर रहे हैं जो हास्यास्पद है।
डीएमके (DMK) और उसके सहयोगी दल ‘उत्तर-दक्षिण’ विभाजन का झूठा नैरेटिव फैला रहे हैं। श्री रोहिल्ला ने स्पष्ट किया कि परिसीमन से किसी भी राज्य का प्रतिनिधित्व कम नहीं होगा, बल्कि दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व सुरक्षित रहेगा और बढ़ेगा।
परिसीमन: तकनीकी नहीं, पारदर्शिता का आधार
मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का क्रियान्वयन सीधे परिसीमन से जुड़ा है। परिसीमन का उद्देश्य केवल सीटें बढ़ाना नहीं, बल्कि जनसंख्या के अनुपात में संतुलित और समावेशी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है। विपक्ष तकनीकी बहाने बनाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन आज की जागरूक महिलाएं उनकी इस हताशा को समझ चुकी हैं।
निर्णायक लड़ाई का संकल्प
समाजसेविका ममता पंगती ने कहा कि यह केवल एक विधेयक का विरोध नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता के प्रति विपक्ष की कुंठा है।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार इन महिला-विरोधी ताकतों के खिलाफ मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में देश की महिलाएं अपने वोट की ताकत से इन अहंकारी दलों को राजनीति के हाशिये पर धकेल देंगी। भाजपा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराती है
इस अवसर पर जिला महामंत्री सागर गोयल, जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, प्रिया प्रवेश,सोनू धीमान, जिला मंत्री सतीश सैनी, सचिन झबरेडी, तेजपाल मौर्य, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, अंकित गौतम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नील कमल शर्मा, युवा मोर्चा से विभोर सेठी,प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी, सावित्री मंगला, मंडल अध्यक्ष बृज मोहन सैनी, सचिन गुज्जर, ममता चहल, नवनीत शर्मा, प्रदीप पाल, कविता रावत, आरती बोखंडी आदि उपस्थित रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369