आरिफ नियाजी।
रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बढ़ती वारदात को गंभीरता से लेते हुए बावरिया गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।जिनके पास से पुलिस को चोरी की हुई ज्वैलरी और अन्य सभी सामान बरामद हुआ है।
दरअसल गंगनहर कोतवाली पहुंचे एस पी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि दस जून को प्रीत बिहार निवासी एकता मुयाल के बंद पड़े आवास से चोरों ने नगदी और लाखों की ज्वैलरी पर।हाथ साफ कर दिया है । मामले में मुकदमा दर्ज कर एसएसपी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और मुखबिर अलर्ट किए गए। 25 जून को मुखबिर की सूचना पर अंकुश पुत्र जोगेंद्र निवासी निडोरी नई बस्ती थाना डासना मसूरी जिला गाजियाबाद और काले पुत्र ओमप्रकाश निवासी अतरौली थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी किया गया शत प्रतिशत सामान बरामद हुआ। वहीं दो आरोपी अमित पुत्र मीतू निवासी हैदर नगर सरावा चौकी हापुड़,नरेंद्र पुत्र रामफल निवासी ग्राम निडोरी नई बस्ती थाना डासना मसूरी गाजियाबाद फरार है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय शाह, उपनिरीक्षक राजीव उनियाल, उप निरीक्षक नवीन कुमार, उप निरीक्षक परवीन बिष्ट, अपर उप निरीक्षक मनीष कवि, हेड कांस्टेबल इसरार, कांस्टेबल प्रभाकर, नितिन, संदीप, लाल सिंह, महिपाल, राहुल शामिल रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।