मुजफ्फरनगर में हाल ही में किसानों के साथ हुई कथित मारपीट और शोषण की घटना को लेकर भारतीय किसान यूनियन संग्राम के अध्यक्ष राव मुशर्रफ और संरक्षक फखरे आलम ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।उन्होंने पुलिस पर किसानों के उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। भाकियू संग्राम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव मुशर्रफ ने कहा कि
“किसानों का शोषण और अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राव मुशर्रफ ने कहा कि मुजफ्फरनगर की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह दर्शाता है कि कुछ संगठन किसानों की आवाज को दबाने और आंदोलन की दिशा को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।
वहीं भाकियू संग्राम के संरक्षक फखरे आलम ने भी स्पष्ट किया कि किसानों की एकता को तोड़ने की साजिश की जा रही है, लेकिन किसान जागरूक हैं और वे ऐसे किसी भी षड्यंत्र में नहीं फसेंगे।
दोनों नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
भारतीय किसान यूनियन संग्राम ने किसानों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए यह भी कहा कि संगठन हर किसान के अधिकार और सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहेगा।
वहीं मुजफ्फरनगर की घटना के बाद किसान संगठनों के बीच तनाव साफ नजर आने लगा है। देखना होगा कि इस मुद्दे पर प्रशासन क्या कदम उठाता है इस घटना के बाद सभी किसान संगठन एक मंच पर आने लगे है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।