Jan Mudde

No.1 news portal of India

कल मंगलौर को बड़ी सौगात दे सकते हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी, किसानों के साथ साथ हजारों की भीड़ को करेंगे संबोधित

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

कल यानि 8 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलौर विधानसभा के गाँव लिब्बरहेड़ी के स्वीटी फार्म हाउस में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं इसके लिए पुलिस प्रशासन के साथ साथ भाजपा के बड़े नेताओं ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
रुड़की के एक होटल में पूर्व केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि
कार्यक्रम की अगुवाई हरियाणा के पूर्व केबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना करेंगे साथ ही उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान 20 हज़ार लोगों की भीड़ आने की संभावना है जिसकी तैयारी काफी समय से पूर्व केबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना मंगलौर विधानसभा के प्रत्येक गाँव गांव जाकर कर रहे है। इस मौके पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री विनय रोहेला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेहद कम समय में नए आयाम स्थापित किए हैं बड़े पैमाने पर विकास हो रहा है जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया जायेगा।
मुख्यमंत्री के इन निर्णयों से खुश लोग उनका स्वागत करना चाहते हैं ।पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा जनता मुख्यमंत्री के निर्णयों से खुश है सुबह ग्यारह बजे आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोग उनके स्वागत में जुटेंगे। । पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मधु सिंह,ललित मोहन अग्रवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि राणा, पूर्व प्रदेश सह कोषाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रामकुमार चौधरी,पंकज नंदा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369