आरिफ नियाज़ी।
रुड़की ।मदरसा अरबिया रहमानिया के सदर मदर्रिस (प्रधानाचार्य) मौलाना अज़हरुल हक़ गोडावी ने कहा है कि मुसलमानों को ईदुल अज़हा के अवसर पर खुले स्थानो पर कुर्बानी नही करनी चाहिए तथा कुर्बानी की खाल, व अवशेष सार्वजनिक स्थानो पर ना डाल कर नगर निगम की गाड़ियों और निर्धारित कूड़ेदानों में ही डालने चाहिये।
मौलाना अज़हर ने अपील की है कि कुर्बानी की वीडियोग्राफी, फोटो ना बनाए और उनको शेयर भी ना करें।उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा कार्य ईदुलजुहा पर न करें जिससे किसी समुदाय या धर्म को आघात पहुँचे। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें आपसी भाईचारे और सौहार्द का पैगाम देता है।
ईदुलजुहा की नमाज़ के समय घोषित:
मौलाना अज़हरुल हक़ ने बताया कि वक़्फ़ प्रशासक हाजी मुस्तकीम द्वारा नगर में ईदुलजुहा की नमाज़ के समय की घोषणा कर दी है।
सुबह 5 : 45
🎂 इमली रोड शेख बेंचा मस्जिद
🎂मलकपुर चुंगी गफुरिया मस्जिद
🎂मस्जिद बिलाल रिक्शा स्टैंड
सुबह 6 बजे
🎂जामा मस्जिद सोत
मस्जिद
🎂मस्जिद हव्वा, मरकज़ रामपुर रोड
सुबह 6:15
🎂 मस्जिद उमर बिन खत्ताब
सुबह 7:45
🎂ईदगाह रुड़की





More Stories
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने जरूरतमंद लोगों को बांटे आर्थिक सहायता के चैक।
उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय मेंअब दलालों की नहीं होंगी एंट्री, अधिकारी सख्त
राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने झबरेड़ा में निकाली ढ़ोल नगाडो और डीजे के साथ विजय रथ यात्रा, तीन राज्यों में भाजपा की जीत से भारी उत्साह