आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर में रहनुमा ए इंसानियत वेलफेयर ट्रस्ट समाज सेवा में काफी आगे है जन सेवा में ट्रस्ट काफी बेहतर कार्य कर रहा है।हर साल की तरह इस बार भी ट्रस्ट के पदाधिकारी प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह एक जून यानी कल आयोजित कर रहे हैं।कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए भगवानपुर की कांग्रेस विधायक ममता राकेश,सुबोध राकेश और नगर पंचायत चेयरमैन गुलबहार को आमंत्रित किया गया है।सोलानी नदी के निकट गोल्डन पैलेस में इस कार्यक्रम को रखा गया है जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के अलावा आलिम ए दीन भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।कार्यक्रम को लेकर ट्रस्ट के लोगों में भारी उत्साह है। ट्रस्ट के पदाधिकारी मौलाना अब्दुल्लाह नफीस रायपुर, मुफ्ती अब्दुल वाहिद हकीमपुर,मौलाना रिज़वान,सिकरौढा से राव मोहम्मद इकबाल, मौलाना मोहम्मद मुशर्रफ,मोहम्मद तौफीक,और मोहम्मद सरफराज एडवोकेट ने बताया कि हर साल ट्रस्ट द्वारा प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाता है इस बार भी ट्रस्ट ने 70 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को ट्रस्ट द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।कार्यक्रम को बेहद खूबसूरत बनाने की कोशिश की गई है।भगवानपुर की तीन शख्सियत इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।इसके अलावा छात्र छात्राओं को मोमेंटो,प्रशस्ती पत्र देकर उनकी होंसला अफजाई भी की जाएगी।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।