Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने किया अहिल्याबाई होल्कर द्वार” का उद्घाटन

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर रुड़की के अंबर तालाब क्षेत्र में “अहिल्याबाई होल्कर द्वार” का उद्घाटन भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा एक समारोह के दौरान किया गया। इस कार्यक्रम में नगर की अनेक गणमान्य हस्तियों एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने द्वार का लोकार्पण कर अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई नारी शक्ति, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के प्रतीक के रूप में हमारे लिए आदर्श हैं। उनके शासनकाल में किए गए जनहितकारी कार्य आज भी अनुकरणीय हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने समाज में समरसता, सेवा और संस्कृति के मूल्यों को स्थापित किया। उन्होंने अपने जीवन में सादगी, न्यायप्रियता और धर्मनिष्ठा से शासन की मिसाल पेश की।

इस अवसर पर रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का योगदान केवल प्रशासनिक नहीं था, बल्कि उन्होंने तीर्थ स्थलों के निर्माण, गरीबों की सेवा और नारी सशक्तिकरण के लिए भी अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके योगदान को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

मंडल अध्यक्ष बृज मोहन सैनी एवं पार्षद चारु चंद्र ने संयुक्त रूप से कहा कि नगर में स्थापित यह द्वार नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने का कार्य करेगा और उनके आदर्शों को अपनाने हेतु प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सांस्कृतिक चेतना का विकास होता है।
कार्यक्रम का संचालन अजीत मधुकर जाटव ने कुशलतापूर्वक किया

इस अवसर पर सतीश सैनी, गीता कार्की, कुनाल सचदेवा, मंडल महामंत्री अवनीश त्यागी, सनी नारंग, संजीव तोमर , संजय त्यागी, विनीत प्रजापति, गौरव मेहंदीरता, अंशु पाल, प्रियंका पाल, आरुषि पाल, दीक्षा पाल, अक्षय शर्मा नगर के नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी को देखा। कार्यक्रम का समापन पुष्पांजलि अर्पित कर एवं सामूहिक रूप से “अहिल्या स्तुति” के पाठ से किया गया।

यह समारोह न केवल एक श्रद्धांजलि रहा, बल्कि यह समाज को उनके कार्यों की पुनः स्मृति दिलाने वाला प्रेरणास्रोत भी सिद्ध हुआ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369