आरिफ नियाज़ी।
रुड़की रामपुर चुंगी स्थित एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी चौ नीरपाल सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड में मजबूती के साथ बढ़ रहा है।हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की नीतियों से प्रभावित होकर आए दिन सैकड़ों युवा राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। राष्ट्रीय लोकदल किसान, मजदूर, मजलूमों को न्याय दिलाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल जमीनी स्तर से उठा है और उत्तराखंड में बहुत बड़ी ताकत बनेगा।
खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धान्त चौधरी ने कहा कि युवा राष्ट्रीय लोकदल की बहुत बड़ी ताकत बनेंगे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शारीक़ चौधरी व प्रदेश महासचिव रुपिन चौधरी ने केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने हमें सौंपी है उसे कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से निभायेंगे। पार्टी को मजबूत करेंगे।
इस दौरान नारसन ब्लॉक अध्यक्ष सिमोन शर्मा,रोहन चौधरी,दीपक धारीवाल,आयुष धारीवाल,भारत त्यागी,शान मलिक,अफजाल मलिक, साबिर अहमद,रोहित कालरा,नवाब अहमद, सादीराम उपस्थित रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।