Jan Mudde

No.1 news portal of India

जौरासी में ड्रग विभाग की टीम की छापेमारी, मैडिकल स्टोर से बड़ी मात्रा में नशे का जखीरा बरामद

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रूडकी सिविल लाइन्स कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जौरासी में सूचना पर पहुंचीं औषधि निरीक्षक अनीता भारती ने FDA , ANTF और पुलिस टीम ने साथ मिलकर स एक मेडिकल स्टोर पर छापामारी की जिसमे मौके पर भारी मात्रा में 4800 नारकोटिक्स कैप्सूल, 29 सिरप और बड़े पैमाने पर अन्य नशीली दवाइयाँ बरामद हुई। औषधि निरीक्षक अनीता भारती के मुताबिक मेडिकल स्वामी शाहरुख़ पुत्र मोहम्मद अनीस बिना लाइसेंस के अवैध रूप से मेडिकल संचालित कर रहा था। यह दवाइयाँ अवैध रूप से नशे के लिए बेची जा रहीं थीं। मेडिकल स्वामी द्वारा कोई बिल नहीं दिखाया गया। गहनता से जाँच करने पर ज्ञात हुआ कि बिना लाइसेंस के अवैध रूप से दुकान संचालित की जा रही है। मौके से टीम ने एक युवक को हिरासत मे लिया। जिसने अपना नाम शाहरुख़ पुत्र मोहम्मद अनीस बताया और खुद को मेडिकल स्वामी होना बताया।

गौरतलब है कि हरिद्वार जिले में ड्रग विभाग की तरफ से लगातार मेडिकल स्टोरों का औचक निरिक्षण की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर रूडकी कोतवाली सिविल लाइन्स क्षेत्र के जौरासी गांव स्थित एक मेडिकल पर ड्रग विभाग और ANTF टीम पहुँची जंहा पर टीम को भारी मात्रा में 4800 नारकोटिक्स कैप्सूल,29 सिरप व अन्य नारकोटिक्स दवाइयां बरामद हुई। जिसमें मौके पर से एक युवक को हिरासत में लिया गया जिनसे पूछताछ की जा रही है। जिसने खुद को मेडिकल स्टोर का स्वामी बताया। वही आगे की कार्रवाई टीम ANTF, ड्रग विभाग और सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस टीम. में एस.एस आई चंद मोहन सिंह, कांस्टेबल प्रदीप भंडारी औऱ कांस्टेबल अनूप लिंगवाल के अलावा
ड्रग विभाग से अनिता भारती,
मेघा, ड्रग इंस्पेक्टर हरिद्वार
अमित कुमार आजाद, ड्रग इंस्पेक्टर रुद्रप्रयाग
ऋषभ धामा ड्रग इंस्पेक्टर टिहरी गढ़वाल
ए एन टी एफ, टीम.एस आई रणजीत सिंह तोमर, हेड कोंस्टेबल सतेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369