आरिफ नियाज़ी।
रुड़की महानगर कांग्रेस सेवादल द्वारा आज रामनगर स्थित होटल कैसल व्यू में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुण्यतिथि को मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी मकसूद हसन एवं संचालन महानगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ रणवीर नागर ने किया।
सेवादल के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राजवीर रोड ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी का जीवन देश की एकता अखंडता और उनके द्वारा कराए गए शांति समझौता के लिए विशेष रूप से जाना जाता है।
के के सी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आशीष सैनी ने कहा कि संचार क्रांति का उपयोग देश में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन एवं अनेक क्षेत्रों में किया गया जिसके लिए राजीव गांधी जी की दूरदर्शी नीति उपयोगी रही।
कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश महासचिव जसबीर प्रधान ने कहा कि राजीव गांधी के जीवन से देश के युवाओं को विशेष रूप से प्रेरणा लेनी चाहिए कि हर समय स्वयं को तकनीकी एवं सामाजिक रूप से प्रशिक्षित करते रहने की आवश्यकता है।
कांग्रेस सेवादल के रुड़की महानगर अध्यक्ष डॉ रणवीर नागर ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व भारती वरिष्ठ नेताओं के जीवन का आचरण आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए निरंतर प्रशिक्षण का कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में प्रणय सिंह, मेलाराम प्रजापति, उदय सिंह पुंडीर, अरविंद राजपूत, सुशील कश्यप, सीमा चौधरी, दीपा कश्यप, संजय गुड्डू, मदन भड़ाना, मदनलाल एड., मौ इरशाद, सीमा सक्सेना श्रवण गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष कलीम खान, जाकिर हुसैन, ईसा त्यागी, उम्मेद गाजी, दीपक वर्मा, मौ. मुब्बशिर एड़, कादिर अली, सुमित कुमार, नितिन सैनी, दीपक वर्मा, मकसूद हसन, संदीप नौटियाल, रुस्तम अली, अब्दुल कादिर, अरशद अली, नवीन जैन, अमन काजमी शाहिद अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।





More Stories
पीएम परंपरागत कृषि योजना के तहत कलियर वार्ड नं. 7 में किसानों को बाँटी गई आवश्यक कृषि सामग्री , किसानो के खिले चेहरे, चालीस लोगों को मिला लाभ।
डियूटी में लापरवाही और नशा करने वाले PRD जवानों पर गिरेगी गाज, एक जवान को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटाया गया।
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।