आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड में आजाद समाज पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है जिसके चलते पार्टी के बड़े नेता खासतौर पर हरिद्वार जिले में पार्टी का कुनबा बढ़ाने में जुट गए हैं इसके लिए पार्टी के नेता सबसे पहले युवाओं और राजनीति में अच्छा अनुभव एवं जनता में जनाधार रखने वाले लोगों को आजाद समाज पार्टी में शामिल कराएंगे।आजाद समाज पार्टी के उत्तराखंड के सह प्रभारी डॉ सत्येंद्र कुमार अशोक ने पार्टी की मजबूती के लिए भगवानपुर में डेरा डाल लिया है जिसके चलते वह गांव गांव जाकर पार्टी को मजबूत करेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी अपने संगठन की मजबूती पर ध्यान देगी इसके लिए गांव गांव के ऐसे लोगों को संगठन से जोड़ा जायेगा जिन्हें राजनैतिक अनुभव हो और जिनका अपने गांव में भी अच्छा खासा जनाधार हो ।आजाद समाज पार्टी के सह प्रभारी डॉ सत्येंद्र कुमार अशोक ने आम आदमी पार्टी के नेता प्रेम सिंह के रुड़की आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की जहां आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह ने उनका शॉल भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।दोनो नेताओं में कई घंटे तक राजनीति पर चर्चा हुई हालांकि यह तो भविष्य ही बताएगा कि प्रेम सिंह का अगला निर्णय क्या होगा वह आम आदमी पार्टी में ही बने रहेंगे या फिर पाला बदलेंगे।दरअसल प्रेम सिंह ने हरिद्वार जिले में आम आदमी पार्टी को नई पहचान दिलाई है इतना ही नहीं भगवानपुर विधानसभा में चुनाव लड़कर अपने दम पर पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान की है भले ही प्रेम सिंह चुनाव जीत ना सकें हों लेकिन उनके पास आज भी अपने समर्थकों की संख्या अच्छी खासी है प्रेम सिंह आम आदमी पार्टी के प्रदेश में कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं । प्रेम सिंह आजाद समाज पार्टी के प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के बेहद नजदीकी लोगों में शुमार है जब चंद्रशेखर आजाद जेल गए तब भी प्रेम सिंह उनके लिए खड़े रहे भले ही वह आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी रहे हों वहीं उत्तराखंड के सह प्रभारी एवं भगवानपुर विधानसभा के प्रभारी डॉ सत्येंद्र कुमार अशोक ने दावा किया कि जल्द ही उनकी पार्टी में कई राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ साथ कई बड़े नेता शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी भीम राव अंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ाएगी इसके लिए संगठन को और अधिक मजबूत किया जायेगा।उनकी पार्टी का मकसद काशीराम जी और डा भबेडकर के मिशन को आगे बढ़ाना है। जबकि भाजपा देश में हिंदू मुस्लिंम के बीच दूरियां पैदा करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा हिन्दू मुस्लिम के नाम पर राजनीति कर रही है जबकि बसपा प्रमुख मायावती भाजपा और सतीश मिश्रा के चंगुल में फंस कर रह गई है जिसके चलते आज बसपा का पूरी तरह से जनाधार खत्म हो चुका है अब देश की जनता को आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद से काफी उम्मीदें हैं लोग बड़ी संख्या में आजाद समाज पार्टी से जुड़ने के लिए तैयार हैं।





More Stories
पीएम परंपरागत कृषि योजना के तहत कलियर वार्ड नं. 7 में किसानों को बाँटी गई आवश्यक कृषि सामग्री , किसानो के खिले चेहरे, चालीस लोगों को मिला लाभ।
डियूटी में लापरवाही और नशा करने वाले PRD जवानों पर गिरेगी गाज, एक जवान को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटाया गया।
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।