आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर के दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज में मदर डे के उपलक्ष्य में आगोश कार्यक्रम के अंतर्गत नन्हे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि विधायक काजी निजामुद्दीन ने विद्यालय प्रांगण में विधायक निधि से इंटरलॉक टाइल्स से निर्माण कार्य का फीता काटकर शिलान्यास भी किया।
इस मौके पर बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। डी. एम. आई. सी. ग्रुप मनोज शर्मा ने विधायक काजी निजामुद्दीन को बुके भेंटकर उनका स्वागत किया व स्मृति चिन्ह, शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर बोर्ड मेरिट में आए विद्यालय के छात्र मोहम्मद रिहान अंसारी, इंस्पायर अवार्ड में स्थान बनाने वाली विद्यालय की छात्रा परी अग्रवाल सहित अन्य विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, विधायक ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए निरन्तर मन लगाकर पढ़ते रहने को कहा व विद्यालय को हर समय हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कॉलेज चेयरमैन मनोज शर्मा ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कक्षा 8 की छात्रा अमन फरहा व आयशा ने सयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर डायरेक्टर दीपा शर्मा, शरद शर्मा, शुभम सिंह, अनमोल सैनी, अक्षय राठौड़, रफत बानो, मेघा अग्रवाल, मेघा वर्मा, अर्चना अग्रवाल,शालिनी शर्मा, इरम, नितिका आदि मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।