आरिफ नियाज़ी।
नारसन विकास खंड के झबरेडा स्थित पी एम श्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय नम्बर 1 में आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्र छात्राओं के अभिभावकों समेत खंड शिक्षा अधिकारी मैराज अहमद भी उपस्थित रहें।इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी मैराज अहमद ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के विकास और समाज के लिए बेहद आवश्यक है शिक्षित व्यक्ति समाज को आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान देता है जबकि अशिक्षित व्यक्ति का कोई योगदान नहीं होता।उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को प्रतिदिन समय से स्कूल जरूर भेजें और उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाएं।बच्चों को शिक्षा दिलाने में अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है।इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति का भी गठन किया गया जिसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी मैराज अहमद ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता के लिए सी एम सी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है उन्होंने सभी अभिभावकों से शिक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।इस मौके पर श्रीमती सुमन,बृजेश कुमार,श्रीमती पूनम,बिमल प्रसाद,नसीम अहमद,कँवरपाल सिंह,दिनेश त्यागी,रविता,सोनिया,केसरी,राखी,और कुलबीर सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।