आरिफ नियाज़ी।
रुड़की पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई निजी अस्पतालों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जिसमें विभाग की टीम को बड़े पर अनियमितताएं मिली हैं। स्वास्थ्य विभाग की इस छापेमारी से शहर के निजी अस्पतालों के मालिकों में दिन भर हड़कंप मचा रहा।इस दौरान विभागीय टीम द्वारा खामियां मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस देकर जवाब तलब किया है इतना ही नहीं जनता हॉस्पिटल,हानिया हॉस्पिटल पर पचास पचास हजार का जुर्माना भी किया गया है। गौरतलब है कि रुड़की में बड़े पैमाने पर फर्जी हॉस्पिटल चल रहे हैं आए दिन अस्पतालों में मरीजों की लापरवाही पर हंगामा होना आम बात है।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डॉक्टर अनिल वर्मा ने बताया कि उन्हें जहां से भी शिकायत मिलती है स्वास्थ्य विभाग की टीम उन अस्पतालों की गंभीरता से जांच करती है। अब निजी हॉस्पिटल का फर्जीवाड़ा नहीं चलेगा जो भी इस तरह के अस्पताल मिलेंगे उन पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।आज भी रुड़की में कई अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है जो लंबे समय से बोर्ड लगाकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।जुर्माना अदा ना करने पर ऐसे अस्पताल मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कराए जाएंगे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।