Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के रहीमपुर में उमेश कुमार का फूल मालाओं से उलेमाओं और प्रधानों ने किया जोरदार स्वागत,कारी शमीम ने कहा उमेश कुमार को मजबूत करें उलेमा

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की के रहीमपुर गांव में उलेमाओं की एक बैठक में खानपुर विधायक उमेश कुमार का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।बैठक में उत्तराखंड सरकार द्वारा अरबी मदरसों पर लगातार ताबड़तोड़ हो रही कार्रवाई से सभी मदरसों के उलेमा काफी नाराज दिखाई दिए वहीं लाठरदेवा अरबी मदरसे के मोहतमिम कारी शमीम ने कहा कि अरबी मदरसों पर हो रही कार्रवाई से मदरसा संचालकों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है सभी मदरसा संचालक अपने अपने मदरसे के दस्तावेज दुरुस्त रखें ताकि कोई परेशानी ना हो।वहीं उन्होंने विधायक उमेश कुमार द्वारा अरबी मदरसों की सील खुलवाने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि उमेश कुमार जो कहते है वहीं करते भी हैं आज सभी उलेमाओं को उमेश कुमार को मजबूत करने की आवश्यकता है।सभी उलेमाओं को विधायक उमेश कुमार का साथ देना है ताकि विधायक भी अरबी मदरसों का साथ दे सकें।इस मौके पर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि अरबी मदरसों पर सरकार जल्दबाजी में कार्यवाही कर रही है बेहतर होता की पहले अरबी मदरसों को नोटिस दिया जाता और कुछ समय देने के बाद सील की कार्रवाई होती लेकिन अधिकारी जल्दबाजी में सभी मदरसों को आनन फानन में बंद या सील करने की कार्रवाई कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि अरबी मदरसों को भी अपने दस्तावेज जिनमें मदरसा बोर्ड का रजिस्ट्रेशन, संस्था का रजिस्ट्रेशन,ऑडिट रिपोर्ट,किराएनामे के साथ साथ सभी दस्तावेज पूरे रखने चाहिए ताकि मदरसों पर सील जैसी कार्यवाही से बचा जा सके।इस मौके पर उन्होंने कहा कि अरबी मदरसों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है अगर आधी रात को भी उमेश कुमार की किसी को जरूरत पड़ेगी तो वह आपके बीच में खड़े मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश के सिंदूर ऑपरेशन में सोफिया कुरैशी का पूरी दुनिया में नाम हो रहा है इसी मेहनत के साथ अरबी मदरसों को भी अपने बच्चों को तैयार करना है।वहीं सोफिया के लिए केंद्र सरकार ने जहां उनके सम्मान की बात की है वहीं उत्तराखंड सरकार को भी अरबी मदरसों को लेकर बेहद गंभीर होना पड़ेगा।इस मौके पर रहमानिया अरबी मदरसे के मौलाना अरशद ने कहा कि आज अरबी मदरसों के ऊपर बड़ा संकट है हर अधिकारी मदरसों की जांच की बात कहकर उनका शोषण कर रहे हैं ऐसे में विधायक उमेश कुमार इसके लिए आगे आए हैं जिनका वह तहे दिल से आभार प्रकट करते हैं।इस मौके पर
प्रधान नदीम रहीमपुर, कारी कलीम रहीमपुर, लंढौरा नगर पंचायत चेयरमैंन,तबरेज प्रधान बुक्कनपुर ,मोहम्मद हसीन मौलना,मुजम्मिल मक्खनपुर, कारी आरिफ,कारी मुंतजिर मंगलौर, मुफ्ती अम्मार सिरचंदी,हाफिज राशिद रसूलपुर एडवोकेट अब्दुल शमी, नगर पंचायत चेयरमैन डॉ नसीम,हाजी सलीम लंढौरा,अकरम प्रधान नन्हेड़ा,शाहीन प्रधान सोहलपुर गाड़ा,शाहनवाज प्रधान सदरपुर,अनुज ठाकुर,प्रधान जहांगीर रहीमपुर,हसीब आलम रहीमपुर, कारी परवेज़ मौलाना अतीक ,साहिल पार्षद प्रतिनिधि,साहिल रुड़की आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369