आरिफ नियाज़ी।
एंकर रुड़की में महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर आज भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा प्रसाद भी वितरण किया। इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास की वह अमर विभूति हैं, जिन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया और कभी किसी के सामने नहीं झुकना पसंद नहीं किया। उनका त्याग, पराक्रम और स्वाभिमान आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।महाराणा प्रताप का जीवन भारत की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। हमें उनके जीवन से यह सीख लेनी चाहिए कि देशहित सर्वोपरि है।त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श है। उनके संघर्ष से हम सबको प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।”
भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने भी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’ भारत माता के जयकारों के साथ वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महान योद्धा को नमन भी किया।

इस अवसर पर देवी सिंह राणा, विजय सिंह पंवार,चंदन सिंह ठाकुर,ठाकुर संजय सिंह,पवन तोमर, भीम सिंह, प्रवीण संधू,सतीश सैनी, सावित्री मंगला, सौरभ गुप्ता, प्रदीप पाल, शेखर राणा पुंडीर, शुभम चौहान ,जितेंद्र राणा ,संजू राणा शशि पुंडीर, अंकुर मुद्गलाना ,मनोज मुंडलाना, आलोक गौतम, बृजमोहन सैनी ,धीर सिंह, गगन सरीन,विनीत त्यागी,उदय सिंह, राजकुमार पुंडीर, कदम सिंह, दाताराम,रश्मि चौधरी, धर्मवीर शर्मा फौजी,एडवोकेट नवीन जैन, कमल सैनी यशपाल राणा,अनूप राणा,कदम सिंह के अतिरिक्त भाजपा पदाधिकारी गण एवं राष्ट्रीय करणी सेना के पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।