आरिफ नियाज़ी।
पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने दिन तारीख़ और समय का एलान कर दिया और मंगलवार की रात को पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानो को तहस नहस कर दिया। भारतीय सेना ने ” Operation Sindoor ” चलाया। हमारा ये ऑपरेशन बहुत सटीक और हमारी सरकार के दृढ निश्चय का प्रतीक है। ऑपरेशन सिन्दूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के किसी भी आम नागरिकों को और ना ही सैन्य ठिकानो को अपना शिकार बनाया। यह ऑपरेशन हमारी तीनो सेनाओ का साझा ऑपरेशन था। मैं अपनी सेना के शौर्य को और उसके साहस को नमन करता हूँ। पाकिस्तान के आतंकवादियों ने पहलगाम में हमारी बहनो का उनके सामने सिन्दूर मिटा डाला था उसी दिन हमारी सरकार ने तय कर लिया था की पाकिस्तान को इस सिन्दूर की कीमत चुकानी पड़ेगी। इस हमले में हमारी सेना ने लगभग 250 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है। पाकिस्तान आज भी यह झूठ फैला रहा है की उसके यहाँ कोई भी आतंकवादी कैंप नहीं था जबकि पूरा विश्व जनता है की पाकिस्तान में आतंकवादी ही सेना है और सेना ही आतंकवादी है। भारत के इस हमले में भावलपुर में आतंकवादी मौलाना मसूद अज़हर के परिवार के 10 लोग मारे गए। जैश का यह सरगना अपनों की लाशें देख कर रो पड़ा। कल रात पाकिस्तान ने हमारे 15 शहरो के सैन्य ठिकानो पर हमला किया लेकिन भारत के डिफेन्स सिस्टम ने यह हमला नाकाम कर दिया। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के 6 शहरो पर ड्रोन अटैक किया जिसमे भारत ने पाकिस्तान के राडार सिस्टम और एयर डिफेन्स सिस्टम HQ9 को तबाह कर दिया। यह डिफेन्स सिस्टम पाकिस्तान को चाइना ने बेचा था। अब पाकिस्तान के पास कोई भी राडार सिस्टम और एयर डिफेन्स सिस्टम मौजूद नहीं है। अगर पाकिस्तान ने फुर दोबारा भारत पर हमला करने की कोशिश की तो भारतीय सेना उसका पूरा जवाब देने में सक्षम है। जंग का एलान पाकिस्तान ने शुरू किया था इसका अंत भारत ही करेगा क्युकी आज उरोपियन यूनियन ने भी कह दिया है के आतंक की लड़ाई में वो भारत के साथ खड़े है। यह भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। पाकिस्तान के पास ना तो नेवी है ना उसके पास गोला बारूद है और ना उसके पास पैसा है। पाकिस्तान केवल जंग में भारत के सामने 4 दिन टिक सकता है। कल आतंकवादियो के जनाज़े को कन्धा देने के लिए पाकिस्तान की सेना ववाहा मौजूद थी जो इस बात का सबूत है की पाकिस्तान की सेना और आतंकवादी दोनों एक है। यह बात भारत को FATF और IMF में जाकर बतानी चाहिए ताकि पाकिस्तान को और क़र्ज़ ना मिल सके। 1971में पाकिस्तान के 2 टुकड़े हुए थे लगता है इस बार पाकिस्तान ने सोच लिया है के वह पाकिस्तान के 4 टुकड़े कराये बिना नहीं मानेगा।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।