आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर में दूसरी बार लगाए गए हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सुशासन कैंप में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जिनमें फिलहाल 15 आवासीय और चार व्यवसायिक मानचित्र पास हुए। अपने मानचित्र पाकर लोग बेहद खुश नजर आए।हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता टी पी नौटियाल के साथ प्राधिकरण की पूरी टीम सुबह दस बजे भगवानपुर ब्लॉक में पहुंची और दिनभर लोगों के मानचित्रों को स्वीकृति दी गई।इस मौके पर प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता टी पी नौटियाल ने बताया कि सुशासन कैंपों से लोगों को अब कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़े और उन्हें कैंप के माध्यम से ब्लॉक में ही सुविधा प्रदान की गई।उन्होंने कहा कि सुशासन कैंप प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह के दिशा निर्देश में बेहद सफल साबित हो रहे हैं उनसे हरिद्वार जिले के सभी लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। रुड़की और भगवानपुर में यह कैंप काफी सफल साबित हुए हैं अब लक्सर,बहादराबाद, हरिद्वार और दूर दराज के क्षेत्रों में जल्द ही आयोजित किए जाएंगे ताकि किसी व्यक्ति को कोई परेशानी ना हो।इन कैंपों से प्राधिकरण का राजस्व भी बढ़ा है और लोगों को भी बड़ी राहत मिली है इसलिए अब इस तरह के कैंप लगातार जारी रहेंगे।इस मौके पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता कमलेश्वर रावत,अवर अभियंता कृतिका,अवर अभियंता रिया सैनी,तत्कालीन तहसीलदार कृष्णपाल सिंह,बाद सहायक रोहित कुमार,शिवांकर श्री कुंज,कनिका,नीरज,और मोनू आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।