आरिफ नियाज़ी।
रुड़की में एक बार फिर जनमुद्दे की खबर का असर हुआ है हमने प्रमुखता से इस खबर को दिखाया था।मंगलौर कोतवाली पुलिस को मिली लावारिस हालत में मिली आठ साल की बच्ची को आखिरकार उसके माता पिता आज मिल गए। बच्ची के परिजन गोल्डन ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करते है जिनको आज देखकर बच्ची की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मंगलौर पुलिस को परिजनों को तलाशने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम यह बच्ची आम खेड़ी गांव में पुलिस को लावारिस हालत में मिली थी।मिलने के बाद यह बच्ची अपना और अपने परिजनों का नाम भी ठीक तरह से नहीं बता पा रही थी जिसके चलते पुलिस महिला कॉन्स्टेबल बच्ची से लगातार पूछताछ करने की कोशिश कर रहे थे ।बच्ची की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है।दरअसल मंगलौर कोतवाली पुलिस को 112 पर सूचना मिली थी कि आमखेड़ी गांव में एक लावारिस बच्ची घूम रही है सूचना मिलते ही महिला कांस्टेबल मरजीना,कांस्टेबल आमिर खान,और कांस्टेबल किशन देव राणा अपनी चेतक बाइक से मौके पर पहुंचे थे और बच्ची को कोतवाली ले आए थे जिसके बाद पुलिस लगातार बच्ची के परिजनों की तलाश में जुटे थे मासूम के परिजन नन्हे लाल और माता अरजीना गोल्डन ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। परिजन बच्ची को लेकर वापस लौट गए जो मूलरूप से बरेली के पास एक गांव के रहने वाले हैं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।