आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर कोतवाली पुलिस को एक लावारिस हालत में घूमती हुई एक बच्ची मिली है जिसकी आयु लगभग आठ साल है।यह बच्ची अपना और अपने परिजनों का नाम भी ठीक तरह से नहीं बता पा रही है जिसके चलते पुलिस महिला कॉन्स्टेबल बच्ची से लगातार पूछताछ करने की कोशिश कर रहे है ।बच्ची की मानसिक स्थिति ठीक ना होने के चलते महिला पुलिसकर्मी को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।दरअसल मंगलौर कोतवाली पुलिस को 112 पर सूचना मिली थी कि आमखेड़ी गांव में एक लावारिस बच्ची घूम रही है सूचना मिलते ही महिला कांस्टेबल मरजीना,कांस्टेबल आमिर खान,और कांस्टेबल किशन देव राणा अपनी चेतक बाइक से मौके पर पहुंचे और बच्ची को कोतवाली ले आए। फिलहाल पुलिस बच्ची से उसके परिजनों की जानकारी जुटाने में लगी है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।