आरिफ नियाज़ी।
पिरान कलियर स्थित हज हाउस में हरिद्वार जिले के हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया जिसमें लगभग 293हज यात्री टीकाकरण करने के लिए पहुंचे जिनमें लगभग 130 महिलाएं भी शामिल थी। इस दौरान हर कमेटी द्वारा हज यात्रियों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए थे हज हाउस में पहुंचे हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष खतीब अहमद, कलियर विधायक फुरकान अहमद और हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान ने टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस मौके पर कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि हज एक पवित्र और पाक़ीज़ा फ़रीज़ा है जिसकी किस्मत में होता है जिसे अल्लाह चाहता है वहीं हज पर जाता है। इस मौके पर जमीयत उलेमाए हिंद के अध्यक्ष मौलाना आरिफ और मास्टर अहसान ने विस्तार से हाजियों को हज के अरकान बताए। हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ और हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन खतीब अहमद ने हाजियों को हज की मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि हज पर जाने वाले यात्री अपने देश और प्रदेश की खुशहाली तरक्की और आपसी सौहार्द के साथ भाईचारे के लिए विशेष दुआएं करें।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हज यात्री हज पर जाकर विशेष दुआएं करें।इस मौके पर पूर्व हज कमेटी पूर्व चेयरमैन हाजी राव शेर मोहम्मद,हज अधिकारी हाजी मोहम्मद अहसान,अकरम साबरी,मुबारक अली,मोहम्मद अज़ीम,अब्दुल सलाम,राव सिकंदर, मोहम्मद असद खान,हज कमेटी में अब्दुल कादिर,राव इजहार,शाहिद,रफत हुसैन,गुलशन अली,अरशद रजा के अलावा स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।