आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण में अब अपने आवास या प्रतिष्ठान का मानचित्र स्वीकृत कराने में विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।विभाग द्वारा रुड़की के बाद आज भगवानपुर में पहली बार सुशासन कैंप लगाया गया जिसमें चालीस से अधिक लोगों के मानचित्र की स्वीकृत किया गया है। आवश्यक प्रपत्रों तथा आर्किटेक्टों के समय पर आपत्तियां निर्माण ना करने के कारण मानचित्रों पर निर्णय नहीं हो पा रहा था । सुशासन कैंप में विकास खंड भगवानपुर कार्यालय में लगाए गए दूसरी बार के कैंप में चालीस लोगों से अधिक ने मानचित्रों से बड़ी राहत मिली । इस कैंप में प्राधिकरण के सहायक अभियंता डी एस रावत के साथ साथ सभी कर्मचारी मौजूद रहे।हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता डी एस रावत ने बताया कि प्राधिकरण ने अपने समस्त एकल आवासीय भवनों और 75 वर्ग मीटर तक के भूखंड क्षेत्रफल के व्यवसायिक भवनों के मानचित्र की स्वीकृति के लिए प्राधिकरण सुशासन कैंप का आयोजन करने का निर्णय लिया था जिसके चलते रुड़की के बाद भगवानपुर में दो कैंप आयोजित किए जाएंगे।इस तरह के कैंप हरिद्वार जिले के सभी ब्लॉक में लगाए जाएंगे। सुशासन कैंप में आसपास के लोगों से बड़ी राहत मिली है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।