आरिफ नियाज़ी।
रुड़की दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने अब पूरे प्रदेश में सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के लिए 200 अंबेडकर शिविर लगाने का निर्णय लिया है।जिसका प्रदेश की जनता को बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा। देशराज कर्णवाल ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यह कैंप प्रदेश के 95 ब्लॉक और 105 नगर पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ भीम राव अंबेडकर का सपना साकार किया है इसीलिए प्रदेश में 200 अम्बेडकर शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने कहा कि डॉ भीम राव अंबेडकर इस देश से धारा 370 हटाना चाहते थे और इस देश में समान नागरिक संहिता के पक्ष में थे जिसे आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर शिविर लगाने की पहली बैठक गैरसैण में की जाएगी। देशराज ने कहा कि वह प्रदेश के 13 जिलों का भ्रमण करेंगे और शिविर लगाएंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रदेश को आगे बढ़ाने में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।देशराज कर्णवाल ने कहा कि कांग्रेस के समय में सबसे बड़ा छात्रवृत्ति घोटाला हुआ है आज भी कुछ अधिकारी उस घोटाले से सहमे और डरे हुए हैं ।इतना ही नहीं कांग्रेस ने हमेशा इस देश को घोटाले देने का काम किया है।इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अनीस गौड आदि मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।