Jan Mudde

No.1 news portal of India

नारसन में रोडवेज बस ने स्विफ्ट कार को मारी टक्कर,एक की मौत तीन घायल,सीसीटीवी में कैद हुआ सड़क हादसा

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की के नारसन में हरियाणा डिपो की रोडवेज और एक कार की पीछे से टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कार सवार तीन लोग घायल हुए हैं जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मंगलौर कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल रेफर किया गया है। दरअसल आज सुबह सवेरे हेमंत वशिष्ठ पुत्र बाबूलाल , लोकेश सोनी पुत्र बलवान,राहुल गर्ग पुत्र सुभाष गर्ग,और कैलाश कुमार पुत्र चंद्रासन निवासी सापला हरियाणा अपनी स्विफ्ट कार से हरिद्वार जा रहे थे जैसे ही उनकी कार नारसन पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार हरियाणा डिपो की रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में टक्कर लगने के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस हादसे में हेमंत वशिष्ठ पुत्र बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। सड़क हादसे की पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सी सी टीवी कैमरों में कैद हो गई।फिलहाल पुलिस रोडवेज बस की तलाश में जुटी है।वहीं मृतक परिवार में भारी मातम छाया हुआ है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369