आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के टोडा एहतमाल गांव में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद ग्राम प्रधान पति अब्दुल वाजिद ने कहा कि जिस सड़क निर्माण को लेकर विवाद हुआ है वह एक ही समाज के ही लोग हैं लेकिन कुछ लोग इस विवाद को दो समुदाय का रूप देकर गांव का माहौल खराब करना चाहते हैं जबकि दूसरे समुदाय के लोग इस विवाद में शामिल भी नहीं हैं। उप प्रधान अब्दुल वाजिद ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा एक ही समाज के दो पक्षों में विवाद हुआ है कोई दूसरे समुदाय का मामला नहीं है कुछ लोग इस मामले में तरह तरह की भ्रांतियां फैला कर गांव का माहौल खराब कराना चाहते हैं जिसमें वह सफल नहीं होंगे। उप प्रधान ने कहा कि पुलिस प्रशासन के वह तहे दिल से आभारी है जिन्होंने इस विवाद को गंभीरता से लेते हुए गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने में अपना महत्व पूर्ण योगदान दिया।वहीं सी ओ रुड़की नरेंद्र पंत ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।प्रधान मोहम्मद वाजिद ने बताया कि गांव में किसी तरह का कोई तनाव नहीं है सभी लोग मिलजुलकर आपसी सौहार्द के साथ रह रहे है।गौरतलब है कि शनिवार को रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था जिसके बाद गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।