आरिफ नियाज़ी
रुड़की के रहमानिया अरबी मदरसे में पहुंची उत्तराखंड मदरसा बोर्ड की डिप्टी डायरेक्टर सोनिया भारती ने बोर्ड परीक्षाओं की जानकारी ली।डिप्टी डायरेक्टर ने अरबी मदरसे में चल रही परीक्षाओं के साथ साथ मदरसे की व्यवस्था, मदरसे के हॉस्टल और किचन का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी डायरेक्टर ने परीक्षा दे रही छात्राओं से भी वार्ता की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस दौरान उन्होंने कहा की उत्तराखंड मदरसा बोर्ड मौलवी,कामिल आलिम फाजिल आदि परीक्षाओं की समकक्षता को लेकर गंभीर है जल्द ही इस पर विचार किया जाएगा।वहीं उन्होंने रहमानिया अरबी मदरसे की सराहना करते हुए कहा की अरबी मदरसे के छात्र बेहतर तालीम हासिल कर रहे हैं उन्होंने कहा की अरबी मदरसे में फर्नीचर और स्टाफ की बेहद कमी है जिसे पूरा किए जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा की अरबी मदरसा बोर्ड की परीक्षा में छात्र छात्राओं के पास डेस्क नहीं है जिसके चलते परीक्षार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।उन्होंने मदरसे के सभी इंतजाम को संतोषजनक बताया।उन्होंने कहा की अरबी मदरसे के बच्चों को दीनी तालीम के साथ साथ आधुनिक तालीम भी हासिल करनी चाहिए।
उन्होंने कहा की अरबी मदरसों में झारखंड,त्रिपुरा छत्तीसगढ़ और बिहार आदि के साथ साथ अन्य राज्यों के बच्चे भी तालीम ले रहे हैं जो बहुत अच्छा है।इस मौके पर रहमानिया अरबी मदरसा के प्रशासक हाजी मोहम्मद मुस्तकीम ने कहा की मदरसा बोर्ड की डिप्टी डायरेक्टर सोनिया भारती मदरसे में पहुंची थीं जिन्होंने मदरसे में चल रही बोर्ड परीक्षाओं का निरीक्षण किया ।
उन्होंने बताया की रहमानिया अरबी मदरसे के इंतजाम से डिप्टी डायरेक्टर बेहद प्रभावित हुई हैं उन्होंने बताया की मदरसे में फर्नीचर और स्टाफ आदि की समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया गया है।वह यहां के इंतजाम से बेहद प्रभावित नजर आईं हैं।इस मौके पर रहमानिया अरबी मदरसे के प्रबंधक मौलाना अज़हर उल हक कासमी,पूर्व प्रबंधक मौलाना अरशद कासमी,मोहम्मद इसरार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।