Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के आकाशदीप कॉलोनी में चलाया गया जनसंपर्क कार्यक्रम, मयंक गुप्ता ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की लोगों से अपील

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की आकाशदीप कॉलोनी में जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अधक प्रयासों द्वारा लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा हरिद्वार प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा उनके मुख्यमंत्री काल में चलाई गई आयुष्मान योजना का लाभ आज पूरा प्रदेश उठा रहा है

जिसमें 5 लाख तक का निशुल्क इलाज हर व्यक्ति कर सकता है इससे पूर्व यदि कोई गरीब बीमार हो जाता था तो उसको अनेकों मुसीबत का सामना करना पड़ता था किंतु इस योजना से वह निशुल्क इलाज करवाकर आर्थिक व मानसिक चिंता से मुक्त हुआ है , इस अवसर पर रुड़की विधानसभा सहसंयोजक डॉ सौरभ गुप्ता ने बताया कि भाजपा द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सर्व धर्म के लोगों को समान रूप से मिल रहा है,

उन्होंने सभा में स्थित सभी लोगों से आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के पश्चिम मतदान करने की अपील की उन्होंने कहा कि हमें अपने समाज की सुरक्षा के लिए अपने बच्चों के आने वाले उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहिए क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विचारों से आज भारतवर्ष विश्व गुरु बनने की राह पर है इस अवसर पर पार्षद विवेक चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 10 वर्षों के शासनकाल में पूरे देश में जहां भ्रष्टाचारियों पर लगाम कसी गई है

वहीं सांप्रदायिक दंगों पर अंकुश साल लग गया है आज हर नागरिक बिना किसी डर के पूरे देश भर में कहीं भी घूम सकता है वही 10 वर्ष पहले विपक्षी पार्टीयों के के शासनकाल में नागरिक सर्वाधिक स्थान पर जाने से डरते थे अतः हमें अपने परिवार की सुरक्षा के लिए, अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहिए उन्होंने प्रत्येक बूथ के अध्यक्षों को अपने अपने बूथ के क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को आने वाले चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करने को कहा,

कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, संजय त्यागी, सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह ,विनीत प्रजापति, एडवोकेट नवीन जैन वेद एक वल्लभ,अनुज नीअत्रे ,प्रदीप त्यागी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिभा चौहान, ममता राणा, पुष्पा बुधाकोटी, हेमा बिष्ट, बसंती देवी, आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369