Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की ईदगाह में मुफ्ती सलीम ने कराई देश और प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की दुआएं,उमेश कुमार ने हेलीकॉप्टर से की ईदगाहों पर पुष्प वर्षा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में बड़े हर्षोहउल्लास के साथ ईद का त्यौहार बेहद खुशियों के साथ मनाया गया ।वहीं जहां रुड़की ईदगाह में हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा कर अपने मुल्क और सूबे की खुशहाली और अमन सलामती की दुआएं मांगी। इस मौके पर जहां लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी वहीं दूसरी और खानपुर विधायक उमेश कुमार ने हेलीकॉप्टर के द्वारा सभी हरिद्वार क्षेत्र की ईदगाहों पर पुष्प वर्षा की और सभी मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।

रुड़की ईदगाह में रहमानिया अरबी मदरसे के मुफ्ती सलीम ने ईद की नमाज अदा कराई इस दौरान मुफ्ती सलीम ने देश की तरक्की और अमन सलामती के साथ साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द की दुआएं भी कराईं ।ईद की नमाज को लेकर नमाजियों में भारी उत्साह दिखाई दिया। वहीं हरिद्वार से लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार ने अपने हेलीकॉप्टर से नमाजियों का फूलों से जोरदार स्वागत किया।

उमेश कुमार को देखकर ईदगाह में नमाजियों के चेहरे भी खिल उठे।इस दौरान रहमानिया अरबी मदरसे के मौलाना अजहर कासमी ने दीन और दुनियावी बातों को से भी नमाजियों को रूबरू कराया उन्होंने कहा की मुस्लिम समाज अपने बच्चों को दीनी तालीम के साथ साथ दुनियावी तालीम भी प्रमुखता से दिलाएं ताकि वह देश सेवा में भागीदारी कर सकें।उन्होंने कहा की बच्चे दुनियावी तालीम से इंजीनियर डॉक्टर या प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश सेवा कर सकते हैं।

वहीं मुफ्ती सलीम ने टच मोबाइल से होने वाले नुकसान की भी जानकारी दी उन्होंने कहा की मोबाइल की गलत चीजों से सैंकड़ों घर और परिवारों को बड़े पैमाने पर भारी नुकसान पहुंचाया है।छोटे छोटे बच्चों को मोबाइल से दूर रखें और उनकी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं आज के समय में मोबाइल से हजारों लाखों जिंदगियां खराब हो चुकी हैं।मोबाइल का सोच समझ कर इस्तेमाल करे।अच्छे कार्य के लिए मोबाइल जायज है। इस दौरान मुफ्ती सलीम ने देश और प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएंभी कराईं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369