आरिफ नियाजी
शिक्षक को समाज में गुरु का दर्जा दिया जाता है लेकिन जब शिक्षक ही हैवानियत पर उतर आए तो उसे आप क्या कहेंगे। ताजा मामला रुड़की के एक गांव का है जहां पर जूनियर हाई स्कूल के शिक्षक ने ना केवल कक्षा सात की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की बल्कि छात्रा के मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भी भेज दिए।जब इसकी जानकारी छात्रा के परिजनों को लगी तो उन्होंने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा काटा हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोगों की भी भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत लिया है जिससे पुलिस बंद कमरे में पूछताछ करने में जुटी है ।वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है।छात्रा के परिजनों का आरोप है की शिक्षक पिछले कई दिन से छात्रा को परेशान कर रहा था जब छात्रा की तबियत खराब हुई तो उसे मैसेज भेजकर घर से बुलाने का उस पर दबाव भी बना रहा था।
फिलहाल छात्रा के परिजन भी सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे हैं और शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है हालांकि छात्रा नाबालिग है पुलिस अब आरोपी शिक्षक पर पोक्सो एक्ट में केस दर्ज करने की तैयारी में जुटी है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।